Atal Utkrisht GIC Lamgara

लघु हिमालय की सुन्दर पर्वतीय वादियों की गोद में बसा ’लमगडा’ अपनी नैसर्गिक सुन्दरतता व स्वच्छ पर्यावरण की के लिये जाना जाता है हिमाच्छादित पर्वतो की श्रृॅखलाऐ इसकी शोभा में चार चॉद लगा देती है। अंग्रेजोें के प्रिय स्थान जो चाय व सेबों के लिए विख्यात रहा जलना व पौधार, लमगडा से मात्र 04 कि0मी व 08 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है राजकीय इण्टर कालेज लमगडा भी यहीं पर स्थित है । विद्यालय की प्राईमरी स्तर पर बुनियाद 1935 में रखी गई थी तब यह क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय होने के कारण यहॉ दनिया एवं भनोली क्षेत्र के छात्र अध्ययन के लिए आते थे आजादी के पश्चात 1962-63 में प्राईवेट स्तर हाईस्कूल की नींव पड़़ी सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य एवं वर्तमान में सांसद मा0 भगत सिंह कोश्यारी जी ने विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाए दी जो आज विद्यालय तथा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सन् 1975 में जू0हा0 का प्रान्तीयकरण हुआ । 1976 में जूनियर हाईस्कूल से हाईस्कूल में उच्चीकरण हुआ, सन् 1978 में स्व0 शोबन सिंह जीना तत्कालीन पर्वतीय विकास मंत्री (उ0प्र0सरकार) के प्रयासों से इण्टर कला वर्ग में उच्चीकृत हुआ। उसके बाद सन् 1987 को इण्टर स्तर पर विज्ञान वर्ग की मान्यता प्राप्त हुई । जनपद मुख्यालय से 35 कि0मी0 तथा नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम से 90 कि0मी की दूरी पर स्थित है। विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण स्वरोजगार, कैरियर काउॅसिलिंग से सम्बन्धित प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में विद्यालय के छात्र सुमित नगरकोटी ने स्कूली खेल के अन्तर्गत लम्बी कूद में राष्ट्रीय स्तर एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया । विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने विज्ञान प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। वर्ष 2010-11 में विद्यालय में एन0सी0सी0 संचालित की गई । विद्यालय की एन0सी0सी0 कैडेट बीना बोरा में गणतन्त्र दिवस परेड दिल्ली में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया। तथा एन0सी0सी0 के 2 कैडेटस ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय थल सेना में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व प्रतिभाग किया। स्काउट में विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने राष्ट्रपति पुरस्कार एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किये है। वर्तमान में विद्यालय में 350 छात्र/छात्राऐं अध्ययनरत है।

error: Content is protected !!